देवरिया, अप्रैल 29 -- तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो किशोरियां इंटर कॉलेज में एडमिशन कराने निकलीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। इससे परिजनों में चिंता और बेचैनी बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दोनों किशोरियों ने इसी वर्ष हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कक्षा 11 में प्रवेश लेने के लिए वे घर से पास के एक इंटर कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थीं। परिजनों ने प्रवेश शुल्क के रूप में दोनों को 25-25 सौ रुपये दिए थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजन तरकुलवा थाने पहुंचे और पु...