गुड़गांव, मई 8 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। सरकारी कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल गुरुवार को खोल दिया गया, लेकिन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई का परीक्षा परिणाम अभी तक जारी नहीं होने के कारण विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी वजह से दूसरे दिन भी छात्रों द्वारा आवेदन फॉर्म नहीं भरा गया। अधिकांश छात्र अब पहले अपने बोर्ड परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद ही वे कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ाना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार जिले के 10 सरकारी कॉलेजों में करीब 10 हजार सीटों पर दाखिले होने हैं। कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पोर्टल खुलने के बाद विद्यार्थियों क...