गुड़गांव, जुलाई 22 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अब आगे बढ़ रही है। पहले चरण की काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विद्यार्थियों की नजर दूसरे चरण पर टिक गई है। जिले के विभिन्न आईटीआई संस्थानों में पहले चरण के दौरान 500 से अधिक आवेदन दर्ज किए गए हैं, जबकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा कराने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। दाखिला प्रक्रिया के तहत पहले चरण में चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। यह भी पढ़ें- CSAB : NIT+ में BTech की हजारों खाली सीटों पर दाखिले का चांस, क्या हैं योग्यता नियम व अहम तिथियांप्रक्रिया में छात्रों की भागीदारी संस्थानों के अधिकारियों का...