अलीगढ़, मार्च 15 -- अलीगढ़। अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट एडमिन कप 2026 के लिए ट्रायल 22 मार्च को सुबह 7 बजे से माहेश्वरी इंटर कॉलेज मथुरा रोड पर होगा। अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी के कोच अजय शर्मा ने बताया कि ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों में से आठ टीमें बनाई जाएंगी। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को व्हाइट ड्रेस में आना होगा। आधार कार्ड या नगरनिगम का बना जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। ट्रायल फॉर्म 21 मार्च तक भरे जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...