आगरा, फरवरी 28 -- सी न्यूज द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को एडमिन इलेवन ने आईटी सुपरस्टार्स को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से पराजित कर दिया। आईटी सुपरस्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 119 रन बनाए। मुकेश मीना ने 36, दीपक पचौरी ने 20 रन बनाए। एडमिन इलेवन के लिए प्रतीश व मोहित ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एडमिन इलेवन ने ओपनर अधीर बघेल ने 57, अंकित यादव ने 56 रन की मदद से 15 ओवर में बिना विकेट खोए 120 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुवेश, छावनी बोर्ड सदस्य राजेश गोयल, चक्रेश जैन ने आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.