सासाराम, मार्च 11 -- वर्ष 2022 में सिविल कोर्ट में चपरासी पद के लिए रितेश ने किया था आवेदन तस्वीर को छोड़कर एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियां पाई गई है सही बिक्रमगंज, निज संवाददाता। रोहतास जिले से चौकाने वाला मामला सामने आया है। मामला बिक्रमगंज अनुमंडल के धावा दुर्गाडीह गांव का बताया जाता है। यहां के एक अभ्यर्थी रितेश कुमार के एडमिट कार्ड में उसकी तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर लगा दी गई है। जिसका फोटो भी तेजी से वायरल है। मामला सामने आने के बाद अभ्यर्थी परेशान नजर आ रहा है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि परीक्षा देने वाले लड़के के एडमिट कार्ड में तस्वीर को छोड़कर अन्य जानकारियां सही है। बताया कि उसकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई और कुत्ते की फोटो लगा दी गई। अभ्यर्थी ने बताया कि उसने इसकी शिकायत चयन समिति से मेल के साथ टॉल फ्री नंबर पर भ...