पटना, फरवरी 1 -- बिक्रम में दतियाना स्थित आरपी कॉलेज से इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड लाने जा रहे बाइक सवार छात्र को डंफर ने कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर पीछे बैठा दोस्त जख्मी है। घटना एनएच-139 पर बिक्रम थाना क्षेत्र के नगहर गांव के समीप शनिवार सुबह 11 बजे हुई। मृतक मंतोष कुमार (21), पिता उमेश पासवान, रानीतालब थाना क्षेत्र के लथार गांव का रहने वाला था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-139 को लगभग तीन घंटे तक जाम रखा। घटना के बाद डंफर छोड़कर चालक भाग गया। जानकारी के अनुसार, मंतोष कुमार अपने गांव के ही विवेक कुमार के साथ बाइक से कॉलेज जाने के लिए निकला था। वह नगहर गांव के पास गोलंबर के समीप पहुंचा, तभी तेज रफ्तार डंफर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मंतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो...