बिक्रमगंज (रोहतास), मार्च 11 -- बिहार के रोहतास जिले से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मामला बिक्रमगंज अनुमंडल के धावा गांव का बताया जाता है। यहां के एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में उसकी तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर लगा दी गई है। इसका फोटो तेजी से वायरल है। मामला सामने आने के बाद अभ्यर्थी परेशान नजर आ रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि परीक्षा देने वाले लड़के के एडमिट कार्ड में तस्वीर को छोड़कर अन्य जानकारियां सही हैं। बताया गया कि उसकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई और कुत्ते की फोटो लगा दी गई है। अभ्यर्थी का नाम रितेश कुमार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी ने वर्ष 2022 में सिविल कोर्ट में चपरासी पद के लिए आवेदन किया था। लंबे इंतजार के बाद 2026 में यह परीक्षा आयोजित होने जा रही है। पिछले दिनों इस परीक्षा का एडमिट कार्ड कारी किया ...