मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में 15 हजार अभ्यर्थी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होंगे। 10 से 16 जनवरी तक तीन चरणों में परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर केवल जिला आवंटित होगा। परीक्षा केन्द्र की जानकारी इसपर नहीं मिलेगी। पहले चरण की 10 और 11 जनवरी को आयोजित परीक्षा को लेकर 8 जनवरी को परीक्षा केन्द्र की जानकारी मिलेगी। पहले चरण के लिए 3 जनवरी से जानकारी मिलेगी कि किस चरण की परीक्षा में अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केन्द्र की विस्तृत जानकारी 8 जनवरी से मिलेगी। जिले में इस परीक्षा के लिए 25 केन्द्र बनाये गये हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना ई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें केवल जिला आवंटित रहेगा। परीक्षा केन्द्र कोड और परीक्षा केन्द्र का नाम डैशबोर्ड पर...