देहरादून, मई 13 -- सहस्रधारा रोड स्थित एटीएस हेवनली फूटहिल्स कॉलोनी में आपसी विवाद गहराता जा रहा है। बिल्डर पुनीत अग्रवाल और सोसाइटी के कई परिवारों के बीच चल रहे इस विवाद में अब क्रॉस केस दर्ज हो गया है। कोर्ट के आदेश पर रायपुर थाना पुलिस ने पुनीत की पत्नी स्तुति अग्रवाल की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी एसीजेएम षष्टम ईशांक राजपूत की अदालत ने स्तुति की अपील पर सुनवाई करते हुए मामले में रायपुर थाना पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बीएनएस की धारा 115(2), 333, 351(2), 352, और 74 के तहत एफआईआर केस दर्ज किया गया है। कोर्ट में की गई अपील में कहा कि 13 अप्रैल को उनके पड़ोसी ईश्वर प्रसाद शर्मा ने अपने माली को भेजकर उनके फार्म हाउस से पौधे उखड़वाने का प्रयास क...