लखनऊ, सितम्बर 27 -- आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सब-कॉटीनेंट (एक्यूआईएस) के संदिग्ध आतंकियों के बैंक खातों का भी ब्योरा जुटाया है। आरोपी नबील व मकसूद के अधिक संपर्क में रहे कुछ अन्य युवकों के बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं। एटीएस हथियार व विस्फोटक हासिल करने के लिए की जा रही फंडिंग के पुख्ता साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है।एटीएस अल-कायदा इन इंडियन सब-कॉटीनेंट से जुड़े कई संदिग्ध युवकों की भूमिका की भी लगातार पड़ताल कर रही है। तमिलनाडु से गिरफ्तार आरोपी मकसूद पाकिस्तानी हैकरों से जुड़ा था। आशंका है कि उसने कई अन्य कट्टरपंथी युवकों को पाकिस्तानी नंबरों से संचालित वाट्सएप ग्रुपों से जुड़वाया था। छानबीन में अलग-अलग ग्रुप बनाकर संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिए जाने के तथ्य भी सामने आए हैं। सेक्योर...