एटीएस ने पूछताछ के बाद दूसरे युवक को भी छोड़ा
आजमगढ़, मई 15 -- फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव निवासी मोहमद अहमद पुत्र रेहान अहमद को बुधवार को सुबह लगभग आठ बजे बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से एटीएस उठा ले गई थी। प्रयागराज में पूछताछ के बाद गुरुवार शाम उसे छोड़ दिया। रात में वह घर पहुंच गया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि मोहम्मद अहमद के पाकिस्तान के कुछ सोशल मीडिया हैंडलर्स एवं अन्य माध्यमों के जरिए संपर्क में रहने का शक जताया गया था। जिसके आधार पर एटीएस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक को अचानक उठाए जाने की खबर से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं और परिवार के लोग भी काफी चिंतित थे। यह भी पढ़ें- एटीएस ने जिले से एक युवक को उठाया लगातार दो दिनों तक प्रयागराज में पूछताछ के बाद एटीएस ने गुरुवार शाम उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.