लखनऊ, फरवरी 27 -- आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने टेरर फंडिंग के मामले में गुरुवार को अमरोहा निवासी अल्तमश फरीदी को गिरफ्तार किया। तुर्किए से टेरर फंडिंग के लिए एक वेबसाइट के जरिए विभिन्न खातों में रकम भेजे जाने के मामले में एटीएस ने पिछले वर्ष सात नवंबर को गौतमबुद्धनगर से दिल्ली के निवासी फरहान नबी सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था। एटीएस तभी से अन्य आरोपितों की पड़ताल कर रहा था। अल्तमश पुलिस से बचकर नेपाल भागने की फिराक में था। एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि फरहान नबी से पूछताछ और जांच में अमरोहा के रजबपुर निवासी अल्तमश फरीदी का नाम सामने आया था। फरहान और अल्तमश ने तुर्किए में 'एचईवाईडी' नाम से एक वेबसाइट बनाई थी। तुर्किए के नागरिकों से कट्टरपंथी गतिविधियों के लिए इस वेबसाइट के जरिए रकम मंगाई जाती थी। विभिन्न बैंक खातों का प्रयोग तुर्किए ...