प्रयागराज, जुलाई 31 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी तरीके से आधार नामांकन और अपडेट करने का नेटवर्क चलाने के मामले में एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुलेमसराय के विवेक त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। एटीएस प्रभारी अनुज तिवारी ने साइबर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट में गुरुवार को पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया जबकि इस गिरोह से जुड़े दस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

आधार सेवा से जुड़ी कंपनी में कार्यरत जांच में सामने आया कि विवेक त्रिपाठी पहले आधार सेवा से जुड़ी एक निजी कंपनी में प्रोजेक्ट क्लस्टर इंचार्ज और बाद में असिस्टेंट रीजनल प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। कंपनी का काम समाप्त होने और ऑपरेटरों की सिक्योरिटी राशि वापस नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। इसी दौरान आधार ऑपरेटर...