लखनऊ, अगस्त 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददातापाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के माड्यूल से जुड़े तीन और संदिग्ध आतंकियों की तलाश तेज की गई है। एटीएस इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए अब तक पकड़े गए 52 संदिग्ध आतंकियों की सोशल मीडिया पर रही गतिविधियों को नए सिरे से खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ संदिग्धों से लंबी पूछताछ भी की गई है।पाकिस्तानी गैंगस्टर अपने गुर्गों की मदद से उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में कट्टरपंथी व अन्य भ्रमित युवकों को लगातार अलग-अलग ग्रुप बनाकर सक्रिय कर रहा है। एक्स-मुस्लिम, हिन्दू धार्मिक नेताओं व राजनेताओं तथा पुलिस कर्मियों पर हमलों की साजिश के लिए नए-नए पैतरे चले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- युवाओं का ब्रेनवॉश कर आतंकी गतिविधियों के लिए उकसा रहा शहजाद भट्टी एटीएस ने अब तक पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के...