पटना, नवम्बर 26 -- बिहार पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) का 12वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को मनाया गया। इस समारोह में उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए एटीएस के अनुशासन, प्रतिबद्धता और प्रोफशनलिज्म की सराहना की। गृह मंत्री के समक्ष एटीएस के गत 12 वर्षों की उपलब्धियां, प्रमुख ऑपरेशन और भविष्य की रणनीतियों पर संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई। समारोह के दौरान एटीएस एसपी के नेतृत्व में बंधकों को छुड़ाने के अभियान का प्रदर्शन किया गया। रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें एटीएस के डीआईजी और एसपी सहित 50 कर्मियों ने रक्तदान किया। उप मुख्यमंत्री ने अनुसंधान में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, डीजीपी विनय कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.