कौशाम्बी, नवम्बर 21 -- मंझनपुर, संवाददाता दिल्ली धमाकों के बाद एटीएस ने दोआबा के मदरसों में पढ़ने और पढ़ाने वालों का ब्योरा मांगा है। अल्प संख्यक कल्याण विभाग विवरण जुटाने में लगा हुआ है। इसी बीच शुक्रवार की सुबह अफवाह उड़ी की जिले में एटीएस आई है और मदरसों में छापामारी करेगी। अफवाह उड़ते ही मदरसा संचालकों के होश उड़ गए। हालांकि, बाद में पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। कौशाम्बी जिले में कुल 58 मदरसे संचालित हैं। इनमें 54 मान्यता प्राप्त व चार गैर मान्यता प्राप्त हैं। मदरसों में हजारों विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। एटीएस ने जनपद के सभी मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का रिकॉर्ड मांगा है। छात्रों, शिक्षकों, संचालकों के नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, पहचान विवरण के साथ ही संस्थान का पूरा पूछा है। अल्प संख्यक ...