सहारनपुर, मार्च 3 -- सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने एटीएम से 19 लाख रुपये लूटने का प्रयास कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। पूरी प्लानिंग के साथ आरोपी वारदात को अंजाम देने में लगे थे। पुलिस की सतर्कता के चलते वारदात होने से बच गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सोमवार रात एक बजे खलासी लाइन चौकी इंचार्ज अमित कुमार व लैपर्ड पर तैनात कांस्टेबल रोहित कुमार व रूचिन कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जब वह हिताची कंपनी के एटीएम के पास पहुंचे तो यहां पर बिना नंबर की बाइक के साथ युवक खड़ा दिखाई दिया। एटीएम का शटर भी आधा बंद था, जिस पर पुलिसकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने बाइक सवार युवक से पूछताछ की। इस बीच पुलिसकर्मी एटीएम का श...