कन्नौज, जुलाई 11 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र में एटीएम के माध्यम से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम एक बैंक खाते में मंगाकर एटीएम के जरिए निकाली जाती थी। पुलिस को इस मामले में कई अन्य लोगों की संलिप्तता होने की भी आशंका है। जानकारी के अनुसार, समन्वय टीम द्वारा एटीएम हॉटस्पॉट मैपिंग के दौरान एक संदिग्ध एटीएम आईडी चिन्हित की गई। इसके बाद राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज 14 शिकायतों की जांच की गई। जांच में एक बैंक खाते में संदिग्ध लेन-देन मिलने पर पुलिस ने गहराई से पड़ताल की। यह भी पढ़ें- शिकंजा: एटीएम से जुड़े साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, छह के खिलाफ मुकदमा इसमें पता चला कि दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के म...