गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। लिंक रोड थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। महाराजपुर स्थित एसबीआई के एटीएम से वर्ष 2023 में चार बार हुई चोरी की घटना का पुलिस ने शिकायत के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। जबकि बैंक प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी थी। बैंक प्रबंधन को अदालत का सहारा लेना पड़ा। अदालत के आदेश पर पुलिस ने ढाई साल बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की महाराजपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक तुषार रिचर्ड्स के अनुसार वर्ष 2023 के फरवरी और मार्च माह में कुछ खाता धारकों ने शिकायत की थी। उन्होंने खाते से रुपये कटने के बाद भी एटीएम से नगदी नहीं मिलने की शिकायत की थी। बैंक प्रबंधन ने मामले की जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। छानबीन करने पर पता चला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.