लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ। इंदिरा नगर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के तहत जुगौली में लगे एटीएम से यूपीएस बैटरी, मोडम चोरी के दो आरोपियों को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंदिरा नगर एसबीआई की शाखा प्रबंधक तन्वी सिंह ने चोरी की रिपोर्ट गाजीपुर में दर्ज कराई थी। गाजीपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कल्याणपुर सीमांत नगर निवासी अयाज और अबरार नगर के सफीउल्लाह उर्फ भोलू को पकड़ा गया। ई-ऑटो से चोरी की छह बैटरी बरामद हुईं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...