सहरसा, मई 29 -- सत्तर कटैया। पटोरी बाजार स्थित एसबीआई एटीएम से एक लाख 15 हजार रुपये की अवैध निकासी के मामले में बिहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। पीड़ित पंचगछिया निवासी अमित कुमार झा ने न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- एटीएम से फर्जी निकासी मामले में प्राथमिकी हुई दर्ज यह भी पढ़ें- एटीएम कार्ड बदल कर 98 हजार रुपये उड़ाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...