एटीएम से पैसा निकाल कर घर लौट रहा युवक अगवा, अचेत करके छोड़ा
गंगापार, जून 16 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के सरायदत्ते गांव के समीप शुक्रवार शाम को एटीएम से पैसा निकाल कर घर वापस लौट रहे युवक को कार सवार चार लोगों ने जबरन कार में खींच लिया। कार के अंदर जमकर पिटाई करते हुए बेहोशी हालत में नशरतपुर ईंट भट्ठे के पास फेंक कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित युवक के पिता ने सोरांव थाने पहुंचकर एक नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।सोरांव थाना क्षेत्र के सरायदत्ते गांव निवासी अनुराग विश्वकर्मा घर से कलंदरपुर चौराहे पर एटीएम से पांच हजार रुपये निकाल कर घर वापस लौट रहा था। आरोप है कि घर से कुछ दूर पहले गांव के मुकेश पासी कार पर अपने तीन साथियों के साथ सवार होकर अनुराग को रोक लिया। अनुराग कुछ समझ पाता तब तक जबरन खींच कर कार में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.