नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफओ) जल्द ही अपने सदस्यों को एटीएम और यूपीआई से निकासी की सुविधा देने जा रहा है। ईपीएफओ 3.0 (सॉफ्टवेयर अपडेट) की प्रक्रिया को लगभग पूरा किया जा चुका है। ट्रायल से जुड़ी प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है,जिसके बाद श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की मंजूरी मिलने पर यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक ईपीएफओ 3.0 के तहत सदस्यों को एक पीएफ एटीएम कार्ड जारी किया जा सकता है, जिसकी मदद से किसी भी एटीएम में पिन या ओटीपी डालकर नकद निकासी की जा सकेगी। इसके साथ ही, पीएफ के खाते को यूपीआई आईडी से लिंक किया जाएगा, जिसकी मदद से सदस्य एक निर्धारित सीमा तक धनराशि को अपनी यूपीआई पर ट्रांसफर कर पाएंगे। इसके बाद सदस्य ईपीएफओ पोर्टल या उमंग ऐप के जरिए सीधे अपने बैंक अकाउंट में पैसा ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.