संभल, जनवरी 31 -- चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में एटीएम कैश डिस्पेंसर से नकदी चोरी की एक सुनियोजित और शातिर साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। स्टील की पट्टी के जरिए एटीएम मशीन में नकदी फंसाकर बाद में उसे चोरी करने की योजना बना रहे आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक बड़ी वारदात टालने का दावा किया है। आरोपी के पास से स्टील की कई पट्टियों समेत पेचकस, टेप, ब्लेड आदि सामान व 19 सौ रुपये की नकदी बरामद हुई है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कैथल गेट, कच्चा कटरा निवासी दीपांशु कश्यप पुत्र संजीव कुमार कश्यप ने पुलिस को जानकारी दी कि संभल गेट स्थित इंडिया एटीएम के कैश डिस्पेंसर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्टील की पट्टी फंसा दी, जिसके कारण नकदी बाहर नहीं निकल सकी। आशंका जताई गई कि मशीन में फंसी रक...