मथुरा, दिसम्बर 14 -- थाना कोसीकलां पुलिस ने विवेकानंद चौराहे के समीप से शनिवार रात प्रकाश में आये एटीएम तोड़ कर चोरी करने के प्रयास करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया। सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया कि 17 नबंवर की रात करीब ढाई से साढ़े तीन बजे के मध्य कस्बा स्थित इंडिया वन के एटीएम को काट कर चोरी कर प्रयास किया गया था। इस दौरान गश्त कर रही पुलिस के वाहन का हूटर की आवाज सुनकर चोर कैश चोरी किये बगैर ही भाग गये थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस व लोकल इंटेलीजेंस की मदद से शातिरों की तलाश में जुट गयी। पुलिस को आरोपियों के नाम प्रकाश में आये थे, तभी से पुलिस टीम इनकी तलाश कर रही थी। सीओ ने बताया कि शनिवार रात प्रभारी निरीक्ष...