गुड़गांव, दिसम्बर 9 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से पैसे निकालने वाले एक गिरोह के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पलवल निवासी 31 वर्षीय तारीफ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से Rs.सात हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। 13 मार्च को आईएमटी सेक्टर-सात मानेसर थाना पुलिस के पास दर्ज शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 10 मार्च को ढाना गांव में बने एटीएम बूथ में एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके कार्ड के माध्यम से Rs.40 हजार की राशि निकाल ली। आईएमटी सेक्टर-7 मानेसर थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद अपराध शाखा सेक्टर-43 गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने आठ दिसंबर को आरोपी तारीफ को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आर...