फिरोजाबाद, अप्रैल 9 -- एटीएम संचालन के नाम पर कंपनी द्वारा एजेंट को लाखों रुपये थमाए और एटीएम मशीनें लगवाईं लेकिन एजेंट ने एटीएम में धनराशि को रखने की बजाए खुद भी इसको हड़प लिया। आरोपी एजेंट के खिलाफ हाल ही में थाना मटसेना में एक मुकदमा दर्ज कराया था अब रामगढ़ में दो एटीएम मशीनों के नाम पर दिए रुपयों में लाखों के गोलमाल का दूसरा मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया है। हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने हनुमान शरण पुत्र नारायण प्रसाद निवासी कुलगांव कानपुर नगर को साइट सोर्सिंग प्रबंधक बनाया है। कंपनी ने राहुल श्रीवास्तव पुत्र मिथिलेश निवासी सुहागनगर थाना दक्षिण को एजेंट बनाकर रामगढ़ क्षेत्र में दो एटीएम मशीनें स्थापित कराई थीं। आम्बेडकर पार्क बाईपास रोड के पास स्थापित एटीएम मशीन के लिए लगातार विभिन्न तिथियों में 3 करोड़ 74 लाख ...