उरई, अप्रैल 8 -- उरई। संवाददाता उरई कोतवाली क्षेत्र के मौनी मंदिर स्थित हिताची एटीएम में बुधवार को दो युवकों को एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। जिनको पुलिस के हवाले कर दिया गया है।बुधवार सुबह के समय दो युवक एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करते हुए अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। दोनों युवक एटीएम मशीन को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने की फिराक में थे। इसी दौरान एटीएम संचालक को संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर संचालक ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना के दौरान दोनों युवक एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे, जिसकी पूरी वारदात एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। संचालक ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को पकड़कर बांध दिया और तुरंत चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ...