गोपालगंज, जनवरी 29 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। शहर के थावे रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने में मदद करने के बहाने एक साइबर बदमाश ने महिला के खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में पीड़ित महिला ने नगर थाने में साइबर ठगी को लेकर आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के आकिल ओला देवपुर गांव निवासी नसरुल्ला अहमद की पत्नी नूरसब्बा गुरुवार को थावे रोड स्थित एसबीआई एटीएम में रुपये चेक करने गई थीं। इसी दौरान लाइन में पीछे खड़े एक अज्ञात युवक ने उनका पिन कोड देख लिया। बाद में मदद करने के बहाने उसने धोखे से उनके खाते से 28 हजार रुपये की निकासी कर ली। जब महिला एटीएम से बाहर निकली तो उनके मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आया। इससे वह घबरा गई...