बेगुसराय, जनवरी 29 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। पटना जिले के मोकामा शिवनगर निवासी अमरेश कुमार ने एटीएम में कार्ड फंसने व एटीएम पर अंकित पर मोबाइल नंबर पर शिकायत करने पर 30 हजार रुपये की निकासी का आरोप लगाते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि वह अपनी पत्नी के खाता के एटीएम कार्ड से एसबीआई काया केयर हॉस्पिटल से पैसा निकासी के लिए गया था। जिसमें एटीएम कार्ड फंस गया। उसके बाद वहां एक नंबर लिखा था। उस नंबर से संपर्क करने पर उसके द्वारा बताया गया कि आप अपना पिन नंबर उसके बाद इंटर दबायें। इससे कार्ड निकल जाएगा। वैसा करने के बाद उसके द्वारा गाइड किया गया। उसी बीच वह मेरा कार्ड निकाल लिया और उस कार्ड का उपयोग कर उससे 30 हजार रुपये निकासी कर ली। इससे प्रतीत होता है कि इसमें एटीएम संचालक की भी म...