शाहजहांपुर, मार्च 8 -- खुटार। तिकुनियां पर एटीएम में चोरी का प्रयास कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शनिवार रात डायल 112 पुलिस के हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार व होमगार्ड सुधीर गुप्ता को खुटार में तैनात रहे कांस्टेबल संजय कुमार ने सूचना दी कि एक युवक तिकुनियां पर स्थित इंडिया एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एटीएम में चोरी का प्रयास कर रहे कस्बा के मोहल्ला रायटोला निवासी मुनीश पाण्डेय के पुत्र विशाल पाण्डेय को रात 11.50 बजे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर पहले से ही आर्म्स एक्ट के दो मुकदमा दर्ज ह...