रांची, जून 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बूटी रोड में रंजीत भगत नामक शख्स का कार्ड फंसाकर ठगों ने बैंक खाते से 74 हजार रुपये निकाल लिए। इस मामले में उन्होंने दो लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। बताया कि वह पीएनबी के एटीएम में थे। वहां दो बार में 10 हजार रुपये निकाले। तभी दो लोग आए और पूर्व में किए गए लेनदेन को रद्द करने को कहा। उनकी बात पर भरोसा कर जब सूचक ने फिर से एटीएम में कार्ड लगाया तो वह लॉक हो गया। उन्होंने तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया तो दूसरी ओर से बातचीत करने वाले ने एचडीएफसी बैंक आने को कहा। वह बैंक गए तो दो बार में 74 हजार की निकासी हो गई। वह जब एटीएम में गए तो देखा कि कार्ड गायब था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...