देवघर, जून 12 -- देवघर। नगर के तिवारी चौक अवस्थित एटीएम में कार्ड फंसाकर खाते से 37 हजार रुपए की निकासी कर ली गयी है। पीड़ित दिल्ली निवासी अभिमन्यु कुमार ने साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। आवेदन में अभिमन्यु कुमार ने बताया है कि मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। वह किसी निजी कार्य से अपनी बहन के घर देवघर आए थे। उसी दौरान पैसों की जरूरत पड़ी तो तिवारी चौक अवस्थित एटीएम मशीन से रुपए निकालने पहुंचे। जैसे ही अपना एटीएम कार्ड मशीन में डाला, कार्ड मशीन के अंदर फंस गया और बाहर नहीं निकला। यह भी पढ़ें- फेविक्विक से एटीएम चिपका कर खाते से निकाले 71 हजार रुपये एटीएम में कार्ड फंसने की घटना पीड़ित के अनुसार एटीएम के पास लगे एक कागज पर टेक्नीशियन का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। कार्ड फंसने के बाद उस नंबर पर संपर्...