प्रयागराज, अप्रैल 4 -- धूमनगंज में एटीएम में कार्ड फंसाकर ठगी का मामला सामने आया है। प्रीतमनगर निवासी अभय प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 मार्च की दोपहर वह पास ही स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर पैसे निकालने गए थे। कार्ड मशीन में फंस गया। पीछे खड़े एक युवक ने गार्ड को फोन करने की सलाह दी। एटीएम बूथ पर लिखे नंबर पर कॉल किया तो जालसाज ने खुद को गार्ड बताकर शाम तक कार्ड निकालने को कहा। इसी बीच वह पानी पीने गया तभी आरोपी कार्ड निकालकर फरार हो गया। बाद में जालसाज ने उसके एटीएम से तीन बार में 36 हजार चार सौ रुपये निकाल लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.