मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवानपुर फरदो गोला स्थित एसबीआई के एटीएम में रविवार को मदद के बहाने 58 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। इस संबंध में पूर्वी चंपारण के चकिया निवासी पवन कुमार ने सदर थाने में आवेदन दिया है। पुलिस को बताया है कि व एटीएम से रुपये निकालने पहुंचा था। इसी दौरान उसका डेबिट कार्ड मशीन में फंस गया। एटीएम में पहले से मौजूद एक युवक ने उन्हें एक मोबाइल नंबर देकर शिकायत करने की सलाह दी। पवन कुमार ने बात की तो दूसरी ओर से नेटवर्क कमजोर होने की बात कहते हुए उन्हें एटीएम से बाहर निकलने को कहा गया। जैसे ही वह एटीएम से बाहर निकले, पहले से मौजूद युवक भी वहां से निकल गया। कुछ देर बाद पवन के मोबाइल पर उनके खाते से 58 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने दोबारा एटीएम के अंदर जाकर जांच की तो म...