फतेहपुर, मार्च 30 -- फतेहपुर। शहर के ज्वालागंज बस स्टाप स्थित एक एटीएम बूथ में कार्ड फंसने के बाद युवक के खाते से 90 हजार रुपये निकल गए। बूथ में खड़े युवक और युवती के झांसे में आकर वह बूथ से बाहर गया और इधर दोनों ने मिलकर उसके खाते से रुपये निकाल लिये। फोन पर कैश निकासी के मैसेज आने के बाद ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है। थरियांव थाना क्षेत्र के मंडरांव निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि 28 मार्च को वह एटीएम से रुपये निकालने गया था। इस दौरान उसका डेबिट कार्ड मशीन में फंस गया। एटीएम में लिखे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर एक व्यक्ति ने उसे निर्देश दिए और पिन डालने को कहा। इसके बाद भी कार्ड नहीं निकला। बूथ में उस दौरान एक युवक और युवती खड़े थे। जब कार्ड नहीं निकला तो युवक ने बैंक से गार्ड बुला कर लाने...