एटीएम मशीन से छेड़छाड़ की कोशिश, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद
देवघर, मई 27 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना के विदेशी चौक अवस्थित एक एटीएम मशीन में छेड़छाड़ को लेकर दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध के पहचान की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम मशीन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। इस संबंध में पहले नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन जांच के बाद मामला कुंडा थाना क्षेत्र का होने के कारण आगे की कार्रवाई के लिए कुंडा थाना भेज दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार अज्ञात ने एटीएम मशीन के ड्राइविंग सिस्टम को किसी नुकीले हथियार से काटने का प्रयास किया था। हालांकि समय रहते मशीन को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा। घटना पूरी तरह एटीएम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.