आगरा, मार्च 11 -- ताजगंज क्षेत्र में एटीएम बूथ में लगे हेल्प लाइन नंबर से ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने एटीएम में कार्ड फंसाकर युवक झांसे में लिया और खाते से छह हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित कपिल सावेदिया निवासी टीन का नगला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कपिल सावेदिया ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर को वह अपने भाई कृष्ण कुमार का एटीएम कार्ड लेकर शिल्पग्राम के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर पैसे निकालने गया था। उसने एटीएम में कार्ड डाला, कार्ड मशीन के अंदर फंस गया। उसे कुछ समझ नहीं आया। इसी दौरान एटीएम के अंदर एक गत्ते पर लिखे मोबाइल नंबर को हेल्पलाइन समझकर उसने उस पर कॉल कर दिया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को तकनीशियन बताते हुए उसे ताजनगरी पोस्ट ऑफिस के पास बुला लिया। जब कपिल वहां पहुंच...