एटीएम बूथ के बाहर शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय के पर्यवेक्षक का बैग चोरी
प्रयागराज, जुलाई 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के राजापुर में पीएनबी एटीएम बूथ के बाहर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सोवेंद्र सिंह का बैग चोरी होने का मामला सामने आया। बैग में सरकारी दस्तावेज व अन्य जरूरी सामान थे। कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है।पुलिस के अनुसार, सोवेंद्र सिंह वर्तमान में गृह मंत्रालय के अधीन शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय लखनऊ में सर्वेक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वह ई-रिक्शा से जिलाधिकारी कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में राजापुर स्थित एटीएम बूथ पर नकदी निकालने के लिए रुके थे। उन्होंने अपना बैग ई-रिक्शा में ही छोड़ दिया था, लेकिन जब एटीएम बूथ से थोड़ी देर में वापस लौटे, तो उनका बैग गायब था। सोवेंद्र सिंह ने ई-रिक्शा चालक से पूछा, तो उसने अनभिज्ञता जाहिर कर दी। चोरी हुए ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.