अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या संवाददाता। जनपद पुलिस ने एटीएम बदलकर बैंक उपभोक्ताओं की रकम चोरी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने लगभग दो लाख रूपये,वारदात में प्रयुक्त कार,फेवीक्विक,मार्कर,प्लास आदि बरामद किया है। अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि एएसपी शुभम जैन के नेतृत्व में पूराकलन्दर थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा और सर्विलान्स सेल प्रभारी अमरेश त्रिपाठी की संयुक्त टीम ने पिचाशी कुण्ड मोड के पास से एक कार सवार बिहार प्रान्त के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित रोशना ग्राम निवासी मोनू सिंह (28 वर्ष) तथा नवादा जिले के थाना रूपौ क्षेत्र स्थित सिंहना निवासी पिंकू कुमार (28 वर्ष) व थाना कउआ कोल के ग्राम पाली निवासी मनीष कुमार (38 वर्ष) को ग...