भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के रहने वाले मो. असरफी आलम के साथ साइबर अपराधियों ने एटीएम बदल कर 60 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने तिलकामांझी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि वह तिलकामांझी के पास एक एटीएम से रुपया की निकासी कर रहा था। लेकिन रुपया नहीं था, इसी क्रम में एक युवक आया और रुपया निकासी करने में मदद करने लगा। इसके बाद भी रुपया नहीं निकला, बैंक जाकर चेक करवाया तो कई बार कुल 60 हजार रुपया की निकासी हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि एटीएम कार्ड बदल कर एक महिला के नाम का एटीएम कार्ड थमा दिया था। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद औद्योगिक थाना की पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...