बगहा, फरवरी 5 -- नरकटियागंज।निज प्रतिनिधि शिकारपुर थाना के बरवा बरौली गांव निवासी मो अंसार अहमद का एटीएम बदलकर बदमाशों ने 25 हजार रुपए की निकासी कर ली है।घटना 2 फरवरी की है।मामले में पीड़ित ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौपा है।आवेदन में उसने बताया है कि वह घटना के दिन पीएनबी बैंक के एटीएम में रुपए निकालने गया था।एटीएम में उससे रुपए की निकासी नही हो रही थी।इसी बीच पीछे खड़ा युवक ने उससे एटीएम लेकर रुपए निकालने की कोशिश की।रुपए नही निकलने पर वह एटीएम देते हुए कहा कि रुपए नही निकल रहे है और वह चला गया।बाद में उसके मोबाइल पर रुपए निकासी का मैसेज आने लगे।तीन बार मे उसके खाते से 25 हजार की निकासी कर ली गईं।वह बैंक में जाकर जब शिकायत की तो बैंक वालों ने उससे एटीएम मांगा।जब उसने एटीएम निकाला तो वह एटीएम उसका नही था। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बत...