बाराबंकी, मार्च 30 -- हैदरगढ़। थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी ताज मोहम्मद कस्बा हैदरगढ़ में स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम से रुपये निकालने आए थे। एटीएम कार्ड मशीन में डालने से रुपये नहीं निकले। इस दौरान पीछे खड़े जालसाज ने सहयोग के नाम पर उनका एटीएम लेकर उसे बदल दिया। जालसाज ने ताज को बताया कि नेटवर्क की समस्या है, कल आना। घर पहुंचने पर मोबाइल देखा तो पता चला कि खाते से 20 हजार निकल गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...