सुल्तानपुर, मार्च 8 -- गोसाईगंज,संवाददाता। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटका स्थित एसबीआई एटीएम पर उचक्कों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। शनिवार को एटीएम के अंदर कार्ड बदलकर अज्ञात बदमाशों ने युवक के खाते से 12,500 रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने साइबर सेल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बृजवारी गांव निवासी सूर्य प्रकाश तिवारी पुत्र शीतला प्रसाद तिवारी अयोध्या जिले में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। होली पर वह घर आए हुए थे। शनिवार को वह कटका में सेमरी मोड़ स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे। दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने एटीएम से चार हजार रुपये निकाले और दोबारा कार्ड लगाकर पैसे निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक एटीएम कक्ष में घुस आए और खुद को पुलिसकर्मी बताने लगे। उन्होंने युवक से...