फिरोजाबाद, जून 2 -- शिकोहाबाद में देहात फीडर पर तैनात संविदाकर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर एक युवक ने उसके खाते से हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। संविदाकर्मी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मोनू पुत्र कवीर दास निवासी लेवर कॉलोनी देहात फीडर पर लाइनमैन के पद पर संविदाकर्मी के तौर पर काम कर रहा है। वह सोमवार को पालीवाल चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर खाते से आवश्यक कार्य के लिए धन निकासी के लिए आया था। एटीएम में धन निकासी के दौरान उसे एक युवक मिला जो बार बार जल्दी का बहाना बनाकर धन निकासी के लिए संविदाकर्मी से कहने लगा। जल्दबाजी के चलते फ्रॉड युवक ने उसका एटीएम बदल लिया। वह बिना धन निकासी किए ही बाहर आ गया। उसके बाद युवक के खाते से सोमवार को 25 हजार, मंगलवार की सुबह 25 हजार रुपए की निकासी कर ली। एटीएम कार्ड की प्रतिदिन लिमिट होने...