बरेली, मार्च 18 -- एटीएम बदलकर महिला के खाते से 1.55 लाख रुपये ठगे ​बरेली। वरिष्ठ संवाददाता एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से 1.55 लाख निकाल लिए। मालियों की पुलिया स्थित एटीएम पर पिन बनाने गई एक महिला को ठग ने अपनी बातों में फंसाकर उसका कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 1.55 लाख रुपये निकाल लिए। ठग ने न केवल नकदी निकाली, बल्कि पेट्रोल पंप और दुकानों पर कार्ड स्वाइप कर खरीदारी भी की। ​खाते से पैसे कटने का मैसेज मिलने पर पीड़िता ने तुरंत कार्ड ब्लॉक कराया और पुलिस को सूचना दी। 300 बेड अस्पताल में तैनात कर्मचारी की मां के साथ हुई इस वारदात का आरोपी एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। महिला की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी ...