एटीएम बदलकर धन निकासी करने वाले पर मुकदमा
फिरोजाबाद, जून 5 -- शिकोहाबाद में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपए निकलने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रनेश कुमार पुत्र कबीर दास निवासी रामनगर लेवक कालौनी बैक ऑफ बडौदा के एटीएम से 1 जून को रुपए निकालने के लिए गया था। मशीन में कुछ तकनीकी खराबी के कारण रुपए नही निकल रहे थे। तभी वहां खडे एक युवक ने मदद के बहाने से उसका एटीएम बदल लिया उसका पिन नंबर भी देख लिया। उसने धोखे से दूसरा एटीएम पकड़ा दिया। उसने बिना देखे ही एटीएम लेकर घर चला गया। इसी दौरान आरोपी ने अलग अलग समय में 50 हजार की निकासी कर ली। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.