कौशाम्बी, फरवरी 27 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के एक व्यक्ति का आरोप है अजुहा के एक बैंक में शातिरों ने धोखाधड़ी कर एटीएम बदलकर 18 हजार पार कर दिया, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं दो अंबेडकर नगर निवासी रजलू कुमार पुत्र मेड़ीलाल ने शुक्रवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र दिया। साथ ही बताया कि वह अजुहा कस्बे स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा बैंक से पैसा निकालने गया था, इस दौरान एटीएम के अंदर दो शातिरों ने धोखाधड़ी कर उसका एटीएम बदलकर खाते से 18 हजार रुपए पार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...