सीतामढ़ी, दिसम्बर 19 -- रुन्नीसैदपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से उच्चके ने चकमा देकर एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर 49 हजार रुपये उड़ा लिया। इस संबंध में पीड़ित महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बरहेता गांव निवासी मोहम्मद सनाउल्लाह के पुत्र जुबैर आलम के बयान पर रुन्नीसैदपुर थाने में अज्ञात आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में बताया कि 14 दिसंबर शुक्रवार को समय 3:28 बजे वह पंजाब नेशनल बैंक रुन्नीसैदपुर एटीएम से पैसा निकासी करने गए थे । एटीएम उनकी पत्नी अंजुम परवीन के नाम से है। अंजुम परवीन का खाता इंडियन बैंक महिन्वारा शाखा में है । एटीएम से जुबैर आलम ने 10 हजार की निकासी की गई। इसके बाद उनका एटीएम काम नहीं कर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मदद के बहाने एटीएम बदलकर दूसरा एटीएम दे दिय...